ओ..री रूठी *गौरैया* .... आ अब, घर आंगन में लौट आ. गौरैया संरक्षण के लिए आप भी करें पहल ...घर आँगन, बालकोनी, छत, खुले में रोज रखें दाना पानी ...आवास के लिए लगाये बॉक्स
Saturday, July 28, 2018
Monday, July 23, 2018
Friday, July 20, 2018
Monday, July 16, 2018
गौरैया या अन्य चिड़ियों के लिए रखे पानी के बर्तन को रोज या सप्ताह में दो बार साफ़ करें
*गौरैया या अन्य चिड़ियों के लिए रखे पानी के बर्तन को रोज या सप्ताह में दो बार साफ़ करें..और ताजा पानी भरें * हाँ पानी रोज ताजा भरें ..पिछले दिनों पटना में दैनिक भास्कर द्वारा 'एक सकोरा पानी' चर्चा में सवाल उठा था कि पानी रखने से डेंगू मच्छर पनप सकते है ...हालाँकि रोज चिड़ियों के पानी पीने से कीड़े नहीं पनपते .
Saturday, July 14, 2018
*गौरैया संरक्षण में करे पहल ..लगाये घर में झुरमुट वाला पेंड़*
*गौरैया संरक्षण में करे पहल ..लगाये घर में झुरमुट वाला पेंड़*
आवासीय समस्या और पेड़ों की कमी से गौरैया अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है . पेड़ भी कम हो रहे हैं .यह इंसानों के घरों और आस पास में रहती है, जहाँ खोह व वेंटिलेशन खत्म हो अगये है वहीँ मिटटी के मकान में खपरैअल ने कंक्रीट में जगह ले ली है ..ऐसे में हम उसके आवास के लिए अपने घर के परिसर में झुरमुठ का पेड़ या छोटा पेड़ लगाये तो यह यकीनन उसमे वास करेगी ...देखिये वीडियो .
Wednesday, July 11, 2018
Monday, July 9, 2018
रेडियो मिर्ची पटना की *ओ री चिरैया *
रेडियो मिर्ची पटना की ओर से आज *ओ री चिरैया * कार्यक्रम आयोजित कर चिड़ियों, खासकर *गौरैया* को बचाने पर बातचीत हुई। मैंने विस्तार से गौरैया संरक्षण पर अपनी बात रखी।
मौके पर पुलिस विभाग के adg आलोक राज, कार्टूनिस्ट पवन, भाई नरेश, आदि ने भी बात रखी। सभी अतिथियों को घोसला भी दिया गया। RJ शशि और अंजली ने कमाल की एंकरिंग की।
रेडियो मिर्ची और इसके प्रोग्राम हेड संदीप जी का आभार जिन्होंने अवसर दिया और मुहिम में आगे आये ।
मौके पर पुलिस विभाग के adg आलोक राज, कार्टूनिस्ट पवन, भाई नरेश, आदि ने भी बात रखी। सभी अतिथियों को घोसला भी दिया गया। RJ शशि और अंजली ने कमाल की एंकरिंग की।
रेडियो मिर्ची और इसके प्रोग्राम हेड संदीप जी का आभार जिन्होंने अवसर दिया और मुहिम में आगे आये ।
Thursday, July 5, 2018
Wednesday, July 4, 2018
चिड़ियों को बचाने की पहल, दैनिक भास्कर, पटना की "एक सकोरा पानी"
चिड़ियों को बचाने की पहल, दैनिक भास्कर, पटना की "एक सकोरा पानी" के तहत 3जुलाई 2018 को दैनिक भास्कर पटना ऑफिस में एक संवाद का आयोजन हुआ । संचालन पत्रकार व सिटी भास्कर पेज के प्रभारी साकिब खान ने किया, भास्कर में यह रिपोर्ट छपी।
सिटी भास्कर पेज के प्रभारी साकिब खान ने मेरा स्वागत किया और अध्यक्षता का भार सौंप दिया।
अच्छी चर्चा हुई। सामाजिक सरोकार और पक्षी प्रेमियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । मुझे मुख्यअतिथि के तौर पर गौरैया पर बोलने का मौका दिया गया । चर्चा में सबने बेहतर व अच्छी पहल की बात की। भास्कर की पहल से जुड़ने का वायदा लोगों ने किया है। आप भी जुड़िये। दाना पानी चिड़ियों के लिए रखिये।
चर्चा के बाद सबको अखबार की ओर से एक सकोरा भेंट में दी गयी। मौके पर संजय अवस्थी व अंशु अवस्थी ने मुझे एक घोसला भेंट किया। मेरे पास कई घोसला होने की वजह से मैंने घोसला Rotarians नम्रता नाथ जी को भेंट कर दिया।
Sunday, July 1, 2018
"गौरैया" अपने बच्चों के साथ झुण्ड में .. यहां -वहां ---खुले आसमान में दिखने लगी है
गौरैया अपने बच्चों के साथ झुण्ड में खुले यहां वहां ---खुले आसमान में दिखने लगी है .मार्च महीने से यह अपने खानदान को बढ़ाने में सक्रिय हो जात्ते हैं. नर गौरैया ..मादा को पटा कर पहले जोड़ी बनाता है .जब जोड़े बन जाते हैं तो नर घोसला बनाता है . फिर प्यार का दौर चलता है .मादा गौरैया द्वारा अंडे देने के बाद ..नर और मादा गौरैया मिल कर घोसले पर नजर रखते हैं ..एक बच्चे के दुनिया में आ जाने और बड़े होने के बाद फिर से अपनी विलुप्ति को पाटने के लिए ..बच्चे के लिए प्रयास करते हैं जून तक यह चलता है . जून जुलाई में गौरैया अपने बच्चों के साथ झुण्ड में रहती है ...लोहिया नगर ,कंकडबाग ...डॉक्टर कालोनी में गौरैया झुण्ड में दिखती है . बच्चा गौरैया का पहचान है उसके चोंच के पास पीला धार ...मुंछ की तरह होता है ...जैसे जैसे यह बड़ा होता है पीला दाग हटता जाता है . मादा गौरैया बच्चे की पहचान जल्द हो जाता हैं ..इनके लिए यह दौर संघर्ष का होता है .इस मौसम में कौआ का भी बच्चा होता है और वह अपने बच्चे को खिलाने के लिए .गौरैया के बच्चे पर हमला करता है ...इसलिए साथियों ...सावधान रहें ..जहाँ भी बच्चा गौरैया दिखे उसके संरक्षण के लिए पहल करें .
Subscribe to:
Comments (Atom)















